कटनी।सेना में अग्निवीर (पुरुष) जी०डी०,कर्लक,एस.के. टी., दैनिक्ल,ट्रेडस्मैन (8वीं व 10वीं), महिला सेना पुलिस एवं स्थाई पद नर्सिंग असिस्टेट,नर्सिंग असिस्टेट (वैट) और सिपाही फार्मा के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया जारी है।आवेदन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है। इसकी अधिसूचना इंडियन आर्मी वेबसाइट www.joinindiarmy.nic.in पर उपलब्ध हैं*।आगामी वर्ष की अग्निवीर सेना भर्ती के लिए 17 वर्ष 6 माह से 22 वर्ष की आयु के युवा ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थी किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर से टेलीफोन नंबर 7247028996 पर संपर्क कर सकते हैं।

