कटनी ।चैत्र नवमी के शुभ अवसर पर शहर में आयोजित भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा में जायंट्स ग्रुप ऑफ कटनी सहेली ने मंगल भवन के नीचे, विवेकानंद कंप्यूटर सेंटर के पास फ्रूटी का स्टॉल लगाया गया।इस दौरान जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद स्वरूप फ्रूटी का वितरण किया गया। साथ ही भगवान श्रीराम का फूलों से स्वागत, चरण वंदन, दीप प्रज्वलन एवं आरती कर श्रद्धा भाव से सेवा की गई।इस सेवा कार्य में हमारी सहेलियों ने सहयोग दिया दीपिका शर्मा, सुषमा गोस्वामी, मंजू सिंह, दीपाली गुप्ता, तृप्ति अग्रवाल, ममता विश्वकर्मा, अर्चना साहू, रेखा मिश्रा, गीता पाठक, विचा सक्सेरीया, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अंजना निषाद, शोभा गुप्ता, सारिका सोनी, प्रिया श्रीवास्तव, गौरी साहू, मनीषा गौतम, ममता गर्ग, नीति वर्मा, स्वाति नायक कल्पना दुबे की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग रहा।

