कटनी।दवा प्रतिनिधियों की विशेष आम सभा का आयोजन स्थानीय सोनू स्काईलाइन रेस्टोरेंट संतनगर में आयोजित किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि एम.पी.एम.एस.आर.यू. के प्रदेश महासचिव कॉम अनुराग सक्सेना एवं एफ.एम.आर.ए.आई. के अखिल भारतीय सचिव कॉम शैलेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। इस सभा का संचालन कटनी इकाई के अध्यक्ष कॉम शिव परोहा ने किया एवं कटनी इकाई सचिव कॉम मनोज तिवारी ने दवा प्रतिनिधियों पर हो रहे लगातार हमले के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं कैडिला, हिमालया, जुपिटर,स्टैडमैड दवा कंपनियों द्वारा अपने कामगारों को किस तरह से प्रताड़ित कर रही है उसकी जानकारी दी। कॉम मनोज तिवारी ने अपने उद्बोधन में 13 से 15 फरवरी तक भुवनेश्वर में हुई जनरल काउंसिल मीटिंग में मुख्य 9 बिंदुओं पर चर्चा की जिसमें डेमोक्रेटिक मूवमेंट, मेडिसिन, काउंसिल, लेबर, संबंधित मुद्दों के साथ ही विभिन्न सदस्यों के बीच बिरादराना संबंधों की आवश्यकता सहित महिला दवा प्रतिनिधियों के मुद्दों पर विस्तृत जानकारी साझा की । उन्होंने बताया कि एफ.एम.आर.ए.आई. ही देश की इकलौती संस्था है, जो जनहित के मुद्दों पर लड़ती आई है । दवा संबंधी मुद्दों पर किए गए आंदोलन का ही नतीजा है, जिसने आवश्यक दवाओं पर जी.एस.टी. घटाने की मांग की और केंद्र सरकार को दवाओं पर लगने वाली 12 से 18% की जी.एस.टी. को 5% पर लाने में बाध्य करने में सफलता हासिल की।
कॉम शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि आज से 50 वर्ष पहले सेल्स प्रमोशन एम्पलाइज एक्ट 1976 को लागू किया गया था, जो दवा प्रतिनिधियों की नौकरी की शर्तों,काम के घंटे,छुट्टियों,नौकरी की सुरक्षा के लिए बनाया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने 21 नवंबर 2025 को 4 श्रम संहिताओं में सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज एक्ट को बेहद कमजोर कर दिया है, जिसके कारण न सिर्फ नौकरी की सुरक्षा कमजोर हुई बल्कि फिक्स टर्म एम्प्लॉयमेंट लाकर 11 महीने का रोजगार का नया नियम लागू कर दिया। कॉमरेड अनुराग अनुराग सक्सेना ने बताया कि आगामी 1 अप्रैल को देश के विभिन्न ट्रेड यूनियंस के साथ साथ, पूरे देश के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव भी चार काली श्रम संहिताओं के खिलाफ काला दिवस मनाएंगे, क्योंकि केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से इन कानूनों की नियमावली को लागू करने जा रही है। लीडर्स के द्वारा सभी साथियों से इकाई की सदस्यता लेने की अपील की । इस सभा में कटनी इकाई के कोषाध्यक्ष कॉम कामद सिंह वाईस प्रेसिडेंट धनजय शर्मा एवम यूनिट के लगभग 55 सदस्य उपस्थित रहे ।

