*अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण दर्ज विजयराघवगढ़ क्षेत्र में सघन दबिश, हजारों रुपए की मदिरा जब्त*

कटनी।जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विजयराघवगढ़ वृत्त क्षेत्रांतर्गत विशेष अभियान चलाकर म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन एवं जनशिकायतों के आधार पर आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में टीम ने ग्राम भैंसवाही, जंगलपुरैनी, रजरवारा नंबर-1, गुड़ेहा, खरखरी एवं रजरवारा नंबर-2 सहित विभिन्न गांवों में सघन गश्त और दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान 105 पाव प्लेन मदिरा, 52 पाव मसाला मदिरा, 18 पाव गोवा व्हिस्की तथा 19 केन बीयर बरामद कर जब्त की गई। जब्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 18 हजार 540 रुपए आंकी गई है।

इस कार्रवाई में आबकारी उप-निरीक्षक केशव उइके, उप-निरीक्षक आंचल प्रजापति एवं आबकारी आरक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य अमले की सक्रिय भूमिका रही।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)