मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया कल कटनी आंएगे।

कटनी। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया कल कटनी आंएगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अजय सिंह जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से उनके प्रवास पर जाकर मुलाकात भी करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया सोमवार की दोपहर मैहर जिले से सड़क मार्ग द्वारा कटनी आंएगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल भैया दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां पहुंचेंगे और आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे।इसके पश्चात पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह जिले के वरिष्ठ नेताओं के घर जाकर उनसे सौजन्य मुलाकात करेंगे। इसके शाम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह के निवास पर जिले भर के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)