*श्री गहोई वैश्य वनिता समिति द्वारा निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ*

कटनी।श्री गहोई वैश्य वनिता समिति के तत्वाधान में मनोहर शिशु मंदिर प्राथमिक माध्यमिक शाला, आजाद चौक में निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
गहोई समाज के सरपंच डा हजारी प्रसाद नौगरहिया के कर-कमलों से प्याऊ का शुभारंभ हुआ। वनिता समिति की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा नौगरहिया एवं सचिव श्रीमती विभा कंदेले द्वारा विधिवत पूजन एवं माल्यार्पण किया गया। श्री हजारी प्रसाद नौगरहिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर जल से भरे मटकों का पूजन किया ।
इस अवसर पर पंच परिषद सचिव श्री अशोक सेठिया, श्री ओंकार प्रसाद बहरे, श्री विनय कंदेले, वरिष्ठ संघ के श्री जगदीश बरसैया तथा नवयुवक मंडल के श्री राहुल सुहाने एवं महाकौशल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अनुराग सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि वैशाख मास में प्याऊ लगवाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। साथ ही वनिता समिति द्वारा एक छात्रा को गोद लेकर उसकी पूरे वर्ष की शिक्षा-व्यवस्था का जिम्मा लेना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। इस नेक कार्य के लिए वनिता समिति की सभी लोगों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम में शिल्पी सोनी, आशु सुहाने, रश्मि मसुरहा, रजनी बिलैया, साधना सेठिया, आभा नौगरहिया, आरती सेठिया, प्रतिभा सेठिया, गुंजन नौगरहिया, निर्मला रखौल्या, अनिता कनकने, मीना सुहाने ,रश्मि बरसैंया दीपश्री नौगरहिया एवं मुदिता कंदेले सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
स्वल्पाहार एव॔ सुहाग सामग्री वितरण के बाद सचिव श्रीमती विभा कंदेले ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)