कटनी।कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज बहोरीबंद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सांदीपनी विद्यालय पहुंचकर यहां चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया।कलेक्टर ने सांदीपनी विद्यालय में दर्ज छात्रों की संख्या के बारे में जानकारी लिया। प्राचार्य ने बताया कि यहां 809 छात्र दर्ज है और आस-पास के 10 स्कूलों को यहां मर्ज करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इसके बाद यहां नामांकित छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो जायेगी। इस दौरान एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार ।आशीष अग्रवाल और जनगणना के मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे
कलेक्टर आशीष तिवारी ने आज बहोरीबंद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सांदीपनी विद्यालय पहुंचकर यहां चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया।

