*”राहगीरी डे”: जब सड़कें बनीं सेहत शाला ओर स्वच्छता की पाठशाला, तनाव को हराकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा शहर माधव नगर में फिटनेस, मनोरंजन और स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों से उमड़ा जनसैलाब*

कटनी। रविवार की सुबह जब आम दिनों में शहर नींद में होता है, कटनी के माधवनगर की सड़कें सेहत शाला ओर स्वच्छता की पाठशाला से लबरेज नजर आई । नगर निगम प्रशासन की दूरदर्शी पहल “राहगीरी डे” ने साबित कर दिया कि स्वच्छता सिर्फ गलियों की सफाई नहीं, सोच की सफाई भी है और फिटनेस कोई लग्जरी नहीं, तनावमुक्त जीवन की बुनियादी जरूरत है।

नगर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित “राहगीरी डे” ने रविवार की सुबह माधव नगर के बाबा माधव शाह चिकित्सालय मार्ग को ऊर्जा, उत्साह और स्वच्छता जनजागरूकता के केंद्र में बदल दिया। फिटनेस और स्वच्छता को एक साथ जोड़ते इस अभिनव आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार,मेयर इन काउंसिल सदस्य मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता बीना संजू बैनर्जी, सुमन राजू माखीजा, पार्षद मौसुफ बिट्टू,श्याम पंजवानी, गोविंद चावला, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद राजू माखीजा, निरंजन पंजवानी, राजा जगवानी, अजय सरावगी, डॉ ब्रह्मा जसूजा स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, उद्योगपति सहित नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्र के विभिन्न समाजसेवी एवं भारी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी रही।

*फिटनेस गतिविधियों ने बढ़ाया उत्साह*

कार्यक्रम का शुभारंभ योगा से हुआ। इस दौरान रस्सा कशी, बोरा दौड़, सांप-सीढ़ी, पिट्टू, शतरंज, कैरम साइकिलिंग, चेयर कंपीटीशन,बोरा दौड़, नींबू चम्मच दौड़ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसका खुले आसमान के नीचे लोगों ने खुलकर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में नेहा मोटवानी की टीम की प्रस्तुति पर नागरिकों ने उत्साहपूर्वक जुंबा किया। महापौर एवं निगमायुक्त ने स्वयं योग और जुंबा में सहभागिता कर फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

*स्वच्छता जागरूकता का प्रभावी संदेश*

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न सेग्रीगेशन एवं स्वच्छता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक, गंदगी एवं अस्वच्छ वातावरण से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इको ब्रिक्स स्टॉल के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश रोचक ढंग से दिया गया।

*मैजिक शो एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध*

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध जादूगर श्री एम. कुमार द्वारा एक से बढ़कर एक अद्भुत एवं रोमांचक मैजिक शो प्रस्तुत कर स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । वहीं रस कला संगीत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “ये चमक ये धमक सब कुछ सरकार तुम्ही से है ” के बोल पर दी गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी जनों का मन मोह लिया। जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की।

*विजेता प्रतिभागी और स्वच्छता मित्रों का सम्मान*

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों सहित स्थानीय वयोवृद्ध महिला श्रीमती पोपरी बाई को उत्साह पूर्ण सहभागिता के लिए “स्वच्छता चैंपियन” सैश एवं तुलसी का गमला भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं शहर की स्वच्छता व्यवस्था में विशेष योगदान देने वाले निगम के स्वच्छता मित्रों का भी सम्मान किया गया।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि “राहगीरी डे केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और स्वच्छ जीवनशैली को जनआंदोलन बनाने का प्रयास है। आगे भी नगर के अन्य वार्डों में राहगीरी डे का आयोजन कर नागरिकों को फिटनेस एवं स्वच्छता से जोड़ा जाएगा।”

कार्यक्रम ने यह संदेश प्रभावी रूप से दिया कि स्वस्थ नागरिक, स्वच्छ शहर और सकारात्मक जीवनशैली एक-दूसरे के पूरक हैं। इस दौरान निगम के अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)