स्लीमनाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपियो को किया गिरफ्तार

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार व स्लीमनाबाद स्टाफ द्वारा हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 02/05/2026 को फरियादी द्वारा थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वो खेत देखने गया था तब उसने देखा की उसके खेत में सागौन के पेड कटे थे तो वह उसकी वीडियो बना रहा था तब राजभान यादव खेत में आया और मां बहन गंदी गंदी गालिया देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जब वह चिल्लाया तो राजभान यादव के लडके पप्पू यादव, लालू यादव, अंतु उर्फ अमित यादव और सचिन यादव अपने नीले रंग के सोनालिया ट्रेक्टर से आये और उसके साथ गाली गुप्तार करने लगे फिर पप्पु यादव ने हाथ में लिए रोड से मारा जिससे मे गिर गया था उसी समय उसकी मां सीता कनौजिया और पिता जीवनदीन कनौजिया भी आ गये थे और बीच बचाव करने लगे तब राजभान यादव ने हाथ में लिए सब्बल से उसकी मां को मारा और पप्पु यादव ने जान से मारने की नियत से उसकी मां को कुल्हाड़ी से मारा जिससे उसकी मां जमीन में गिर गई थी फिर सभी आरोपीगण जाते जाते बोल रहे थे दोबारा खेत में आये तो तुम लोगो को जान से खत्म कर देंगे रिपोर्ट पर अपराध क्र 257/2026 धारा 296 बी, 109(1), 115(2), 351(3), 3(5) BNS का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज कर आरोपी की तलाश की गई जो घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे जिनकी लगातार तलाश की गई जो मुखबिर सूचना पर ग्राम खिरहनी के आस पास खेत से आरोपी राजभान यादव दस्तयाब हुआ जिसे पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की और घटना में उपयोग किया गया डंडा जप्त किया है बाद आरोपी को माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है एवं अन्य 04 आरोपीगण संदीप यादव उर्फ पप्पू पिता राजभान यादव, सचिन यादव पिता राजभान यादव, लालू यादव पिता राजभान यादव और अंतु उर्फ अमित यादव पिता राजभान यादव द्वारा न्यायालय में सरेंडर किया गया जिनका पुलिस रिमांड लिया जाकर पूछताछ की जा रही  कार्यवाही में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उनि सौरभ सोनी, प्र आर 509 प्रेम शंकर पटेल, प्र आर 46 शेख यूसुफ, प्र आर 444 लखन पटेल, आर 761 विवेक झारिया, साइबर सेल से आर अजय साकेत की उल्लेखनीय भूमिका रही

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)