*बी.डी. अग्रवाल वार्ड में 38.50 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग कार्य का भूमिपूजन संपन्न महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड की कन्या के हाथों हुआ शुभारंभ*

कटनी-नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं अधोसंरचना विकास के लिए निरंतर कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में बी.डी. अग्रवाल वार्ड स्थित पुरानी मोहन टाकीज के पीछे 38.50 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग कार्य का भूमिपूजन बुधवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्य का शुभारंभ महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एडवोकेट मौसूफ़ बिट्टू, एमआईसी सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड की कन्या के करकमलों से कराया गया।पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही जलभराव, कीचड़ एवं मार्ग संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र का वातावरण अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित एवं आकर्षक बनेगा। इस विकास कार्य से न केवल नागरिक सुविधाओं में विस्तार होगा, बल्कि वार्ड के सौंदर्यीकरण एवं विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, जयनारायण निषाद, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)