शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की छात्रा नम्रता चतुर्वेदी की उल्लेखनीय उपलब्धि

कटनी।शासकीय कन्या महाविद्यालय,की पूर्व छात्रा सुश्री नम्रता चतुर्वेदी ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा (सेट) में लाइफ साइंस विषय में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। नम्रता चतुर्वेदी, श्री राजेश चतुर्वेदी एवं श्रीमती रेखा चतुर्वेदी की सुपुत्री हैं। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के उपरांत उन्हें उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक पद हेतु पात्रता प्राप्त हो गई है, जो कि शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विदित हो कि नम्रता चतुर्वेदी शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में एम.एससी. प्राणीशास्त्र की छात्रा रही हैं। अध्ययन काल के दौरान उन्होंने अपनी लगन, परिश्रम एवं समर्पण के बल पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात एवं प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रेरणा से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने नम्रता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता महाविद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्राओं से अपेक्षा की कि वे भी निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करे ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)