*विश्व पर्यावरण दिवस पर विकास और हरियाली का संगम, बाबू जगमोहन दास वार्ड में 29.48 लाख के निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों ने“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण सुविधाओं के विस्तार के साथ हरित भविष्य का निर्माण हमारा लक्ष्य — महापौर*

कटनी – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम कटनी द्वारा विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के दोहरे संकल्प को साकार करते हुए बाबू जगमोहन दास वार्ड अंतर्गत गोवर्धन धाम कॉलोनी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। लगभग 29.48 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्यों की आधारशिला महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य जयनारायण निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रखी गई। कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद श्रीमती पार्वती निषाद, मछुआरा संघ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा महापौर एवं उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया जाकर वार्ड में स्वीकृत विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार भी जताया।भूमिपूजन के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विकास कार्यों के भूमिपूजन उपरांत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कटनी के निर्माण का संकल्प लिया। पौधारोपण के माध्यम से विकास और प्रकृति के संतुलन का संदेश देते हुए नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील की गई। भूमिपूजन अंतर्गत गोवर्धन धाम कॉलोनी में 13.66 लाख रुपये की लागत से सी.सी. नाली निर्माण कार्य तथा 15.82 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, आवागमन सुगम बनेगा तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

*विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चलेंगे — महापौर इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर विकास कार्यों के शुभारंभ एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन इसी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ हरित वातावरण के निर्माण के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए संकल्पित हैं — पार्षद श्री निषाद*क्षेत्रीय पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री जयनारायण निषाद ने कहा कि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के सरल, सहज एवं जनहितैषी नेतृत्व के कारण नगर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि जगमोहन दास वार्ड की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्य स्वीकृत कराए जा रहे हैं। सी.सी. नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण कार्यों से क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा आधारभूत सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महापौर के मार्गदर्शन में आगे भी वार्ड के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम का समापन विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वच्छ, हरित और सुविधासंपन्न कटनी के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)