मानवाधिकार परिषद जिला एंव संभागीय पदाधिकारियों द्वारा एक पेड़ अपनी माँ के नाम पौधारोपण कार्य मुक्तिधाम में लगाया

कटनी/ 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस सम्पूर्ण भारत वर्ष मे प्रधान मंत्री मोदी के द्वारा एक नई पहल की गई…एक पेड़ अपनी माँ के नाम जरूर लगाये .इस अवसर पर कटनी जिला मानवाधिकार परिषद एंव संभागीय पदाधिकारियों महिला द्वारा एक नई पहल पर पौधारोपण कार्य कटनी नदीपार मोड़ पर स्थित मुक्तिधाम में एक पेड़ अपनी मां के नाम आयोजित कार्यक्रम किया गया..। .कार्यक्रम मे मुख्य अतिथ्य मानवाधिकार परिषद प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार द्विवेदी संभाग उपाध्यक्ष अधिवक्ता संजय जैन संभागीय महिला विंग अध्यक्ष समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी कटनी संभागीय कोषाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा एंव अनुसूचित जनजातीय बालक छात्रावास अधीक्षक ए के मेहरा , पोस्ट मैट्रिक छात्रावास अधीक्षक हेमंत अटल ,जिला महासचिव दीपक कोटक जिला उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जैन, भाजपा जिला युवा उपाध्यक्ष अजय माली जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश अग्रवाल सहित मातृशक्तियों द्वार सर्वप्रथम प्रभु भोलेनाथ के दरबार में अपनी उपस्थित देकर उनकी पूजा-पाठ सभी के स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हुए माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया.तत्पश्चात..
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य– आओ हम सब मिलकर अपनी वंसुधरा को हरा भरा बनाए..विभिन्न प्रकार के छायादार और औषधीय युक्त पौधारोपण कार्य किया गया मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार द्विवेदी ने कहा कि हमे अपने आस-पास स्वच्छ वातावरण बनाना है और पर्यावरण को बचाए प्रदूषण मुक्त शहर बनाए प्ररित किया कार्यक्रम का सफल संचालन मानवाधिकार परिषद कटनी जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया.. मानवाधिकार परिषद संभागीय महिला विंग अध्यक्ष रेखा अंजू तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा के ..हमारे हिन्दूओं के चार तीर्थस्थल में से एक यह भी तीर्थस्थल है .जंहा पर हम सब को एक दिन जरूर आना तय है..हमारी जिन्दगी की सच्चाई यही है…इस लिए आईये हम आप सब मिलकर अपने पितृदेव तुल्य पूर्वजो का आशीर्वाद प्राप्त करे और सुखमय जीवन बनाए..उक्त अवसर पर विशेष सराहनीय सहयोग बड़वारा हाई स्कूल शासकीय शिक्षिका डाॅ उर्मिला साई प्रीत,समाजसेवी सुश्री लता खरे, मानवाधिकार परिषद महिला विंग जिला उपाध्यक्ष श्रीमति दुर्गा तोमर,नन्ही बेटी सुश्री तेजस्वी लक्ष्मी रजक,युवा सक्रिय सदस्य दुर्गेश सम्मानित पदाधिकारीगण की गरिमामय उपस्थित मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ….कार्यक्रम के अंत मे सम्मानित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त मानवाधिकार परिषद संभाग उपाध्यक्ष संजय जैन द्वारा किया गया और सभी को ठंडा मीठा पेयजल वितरित किया गया…

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)