कटनी।आई एस आई मार्का एवं हॉलमार्किंग ही गुणवत्ता की पहचान हरिशंकर शुक्ल दैनिक उपयोग की वस्तुये, हेलमेट, प्रेशर कुकर, गैस चुल्हा, लाइटर, टेलीविजन, पंखे, कूलर आदि की गुणवत्ता की परख आई एस आई मार्का तथा सोने के आभूषण की गुणवत्ता हॉलमार्किंग से ही पहचानी जाती है, गत दिवस भारतीय मानक व्यूरो के सहयोग से अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मानक व्यूरो के रिसोर्स परसन हरिशंकर शुक्ल ने प्रेमनगर,रफी अहमद किदवई वार्ड, कटनी मे आयोजित स्वसहायता समूह के प्रशिक्षण कार्यक्रम मे महिलाओ को प्रशिक्षण देते हुए कहा। श्री शुक्ल ने कहा कि मानको द्वारा सशक्त महिलाओ का उजियारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है जिसमे महिलाए सक्षम तथा सशक्त बने, ठगी से बचे, क्योकि मुट्ठी भर निर्माता, विक्रेताओ के माध्यम से नकली उत्पाद जान बूझकर बेच रहे है, जिन्हे रोकने के लिए सशक्त महिलाए,जानकार महिलाए ही रोक सकती है, सम्पूर्ण देश मे स्वसहायता समूह की महिलाओ को प्रशिक्षण देने का कार्य भारतीय मानक व्यूरो द्वारा किया जारहा है। श्री शुक्ल ने हॉलमार्किंग, मानकीकरण के साथ उपभोक्ता अधिकार तथा ठगी होने पर उपभोक्ता न्यायालय तक की सम्पूर्ण विधी उपस्थित सैकडो महिलाओ को बताया, तत्पश्चात प्रश्न पूछकर जानकारी भी लिया, तथा सभी के मोबाइल पर बी आई एस एप डाउन लोड कराया। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष प्रीती सेन, डा.एम.ए.खान, सुमन सैनी, सपना सेन, शीतल पांडेय, रितू मंडल ने भी अपने बिचार व्यक्त कर जानकारी दी।

