कटनी।म.प्र. साहित्य अकादमी के निदेशक श्री विकास दवे द्वारा जारी एक घोषणा अनुसार मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों के 15 साहित्यकारों सहित कटनी नगर की वरिष्ठ साहित्यकार सुश्री मीरा भार्गव के साहित्यिक अवदान पर उनकी काव्य कृति ‘ मीरा मुक्तामणि ‘ पर गीत कवि वीरेंद्र मिश्र प्रदेश कृति पुरस्कार 2024 प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है । पुरस्कार में 51,000 रु. की राशि , शाल, श्रीफल , स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से उन्हें सम्मानित किया जाएगा । म. प्र. साहित्य अकादमी की उक्त घोषणा से कटनी साहित्य जगत हर्षित एवं गौरवान्वित है । तथा अनेक साहित्यिक संस्था संगठनों द्वारा सुश्री मीरा भार्गव बहन जी को इस गौरवशाली उपलब्धि हेतु बधाई प्रेषित कर साहित्य अकादमी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया है । उल्लेखनीय है कि वर्षों से साहित्य साधना में रत मीरा भार्गव बहन जी की तीन काव्य कृतियां लहरों की अनुगूँज , प्रेम प्रसून एवं मीरा मुक्तामणि प्रकाशित हैं । जबकि अनेक सहयोगी संकलन में उनकी रचनाएं प्रकाशित हैं । गत वर्ष संस्कारधानी जबलपुर की साहित्यिक – सांस्कृतिक संस्था ‘ कादंबरी ‘ के अखिल भारतीय वार्षिक समारोह में भी आपको उक्त कृति पर सम्मानित किया गया था ।
कटनी नगर की कवियित्री सुश्री मीरा भार्गव बहन जी म. प्र. साहित्य अकादमी द्वारा गीत कवि वीरेंद्र मिश्र स्मृति पुरस्कार से सम्मानित ।

