मुहर्रम पर पीर बाबा उर्स कमेटी व ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने किया ताजिया कमेटियों का इस्तकबाल, लंगर का आयोजन

कटनी। मुहर्रम पर्व के अवसर पर हजरत पीर बाबा इत्र शाह दाता कमेटी एवं ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा शहर में निकलने वाले ताजिया जुलूसों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए आजाद टेंट हाउस के सामने विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान जुलूस में शामिल अकीदतमंदों एवं आमजन के लिए भोजन, शरबत और पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई।
कमेटी के अध्यक्ष तनवीर खान “तन्नू” एवं अजहरुद्दीन (अज्जू भाईजान) ने बताया कि मुहर्रम इंसानियत, त्याग, सब्र और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। इसी भावना के साथ सभी धर्मों और समुदायों के लोगों की सेवा के उद्देश्य से लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए ऐसे सेवा कार्य लगातार किए जाते हैं। उन्होंने शहरवासियों का सहयोग और सहभागिता के लिए आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, राजू शर्मा, इरफान खान (हैप्पी भाई), शमसुद्दीन, तवर मोहम्मद, आरिफ, नसरुद्दीन, मोहम्मद हसन, सोनू भाई, बबलू भाई, टिंकू तिवारी सहित कमेटी के अनेक सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)