बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर अवैध महुआ शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

कटनी।बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर अवैध महुआ शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 लीटर अवैध महुआ की कच्ची शराब जब्त की गई। घटना का संक्षिप्त विवरण वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर अवैध शराब कारोबारियों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़वारा के लखाखेरा स्टेशन रोड स्थित भार जंगल में एक व्यक्ति चार प्लास्टिक के गुम्मों में महुआ की हाथ भट्टी से निर्मित अवैध शराब लेकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे स्टाफ एवं गवाहों की सहायता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेश गोड़, पिता बाबूलाल गोड़, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम जगतपुर उमरिया मदारी टोला, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताया।

आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में रखे चार प्लास्टिक के गुम्मों की तलाशी ली गई, जिनमें लगभग 60 लीटर महुआ की अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹12,000 है। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक आरिफ हुसैन, आरक्षक गौरीशंकर, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं महिला आरक्षक रुपाली यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)