रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में 30 लाख की डेकोरेटिव रोड लाइट परियोजना का निगमध्यक्ष व पार्षद ने किया भूमिपूजन, जल्द जगमगाएंगी सड़कें

कटनी। नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में क्षेत्र की सड़कें और प्रमुख मार्ग अब आधुनिक डेकोरेटिव रोड लाइटों से रोशन होंगे। वार्ड पार्षद अवकाश जायसवाल के प्रयासों से लंबे समय से लंबित डेकोरेटिव रोड लाइट परियोजना को नगर निगम परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को विधिवत भूमिपूजन किया गया।
पार्षद अवकाश जायसवाल ने बताया कि लगभग 25 से 30 लाख रुपये की लागत से डेकोरेटिव रोड लाइटें सिविल लाइन से फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड होते हुए महारानी लक्ष्मीबाई चौराहा, एसबीआई बैंक चौराहा तथा मुड़वारा स्टेशन के बाहर से कोतवाली थाना तक स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति लंबे समय से लंबित थी, जिसे नगर निगम परिषद से पारित कराकर अब कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि परियोजना पूर्ण होने के बाद वार्ड की गलियों और मुख्य मार्गों की रोशनी व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा और आवागमन भी अधिक सुगम होगा।
इस अवसर पर पार्षद अवकाश जायसवाल ने नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक तथा परिषद के सभी भाजपा पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सका।
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष शशिकांत तिवारी, समाजसेवी राजू शर्मा, अज्जू सोनी, प्रदीप वैश्य, हिमांशु गुप्ता, ब्रह्माकुमारी आश्रम से लक्ष्मी बहन, अनिल बहलानी, रूपेश खुबचंदानी, जैकी, मोहित कटारिया, विकास पांडे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)