कटनी।थाना माधवनगर क्षेत्र में हुई चंदन पेडों की चोरी कर ले जाने की घटना में राजू उर्फ चमरा पारधी, ईजुव पाऱधी , ईलावन पारधी, मकौना उर्फ मतऊआ पारधी, अक्सेना उर्फ गुलगुली पारधी सभी नि0 पटेहरा थाना कुठला जिला कटनी एवं डई पारधी नि0 देवरी थाना बीजाडांडी को पता तलाश कर पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है यह सफलता अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन, कमल मौर्य अति. पुलिस अधीक्षक कटनी एवं नेहा पच्चिसिया नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे के नेतृत्व में गठित टीम को प्राप्त हुई है। प्रार्थी कमलेश कुशवाहा व्दारा दिनांक 14.03.26 को थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मालिक शंकर सिन्धी का चंदन व आवले के बगीचे ग्राम छहरी में है जिसमें वह चौकीदारी करता है , दिनांक 08.03.26 व 09.03.26 की मध्य रात्री में में रात्री के वक्त 15 चंदन के पेडो को कांटकर ले गये है और 15 चंदन के पेडो की तना को काटकर छतिग्रस्त कर दिये है जिसकी रिपोर्ट पर थाना माधवनगर में अप0क्र 229/26 धारा 331(4),305(1), 324(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
*गिरफ्तारी व जप्ती-* माधवनगर पुलिस वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन पर लगातार संदेही आरोपीगण की पता तलाश सीमावर्ती क्षेत्र में कर रही थी जिस पर जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपीगण सतना जिले में है जिसे सतना पुलिस व्दारा गिरफ्तार कर लिया गया है जिस पर माधवनगर पुलिस व्दारा आरोपीगण को गिरफ्तार कर पी0आर0 प्राप्त किया गया।
आरोपी 01. राजू उर्फ चमरा पारधी पिता शकीलत उर्फ छुरछुर उम्र 23 साल निवासी पटेहरा थाना कुठला । 02. ईजुव पारधी पिता शकीलत पारधी उर्फ कुरछुर उम्र 20 साल निवासी पटेहरा थाना कुठला कटनी। 03. इलावन पारधी पिता डंगा पारधी उम्र 20 साल निवासी ग्राम पटेहरा थाना कुठला कटनी । 04. मकौना उर्फ मतऊआ पारधी पति इजुव पारधी उम्र 19 साल निवासी पटेहरा थाना कुठला कटनी। 05. अक्सेना उर्फ गुलगुली पारधी उम्र 22 साल निवासी पटेहरा थाना कुठला कटनी । 06. डई पारधी पति चिल्टू पारधी उर्फ सारंकी उम्र 30 साल निवासी देवरी थाना बीजाडांडी जिला मंडला को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से चोरी के चंदन पेड के टुकडे जप्त किया गया है।
*तरीके वारदातः-* कटनी जिला में माधवनगर क्षेत्र के ग्राम छहरी में 15 चंदन के पेडो को काटकर चोरी करने में शामिल आरोपीगण अपने भोले भाले वेष में माला, रूद्राक्ष आदी बेचने के नाम पर रैकी करते है फिर रात्री में अपने महिला व पुरूष साथियो के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित करते है जिनके विरूद्ध कटनी के सीमावर्ती जिला सतना में भी अपराध पंजबीद्ध है। थाना माधवनगर पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में निरीक्षक संजय दुबे के कुशल नेतृत्व में उनि नवीन नामदेव, उनि योगेश मिश्रा, सउनि रामनरेश मिश्रा, आर0 247 लोकेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

