*ट्रक चोरी के मामले में कुठला पुलिस को मिली सफलता, ट्रक जप्त*

कटनी।ट्रक चोरी के मामले में कुठला पुलिस को मिली सफलता, ट्रक जप्त पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा  के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में दिनांक 09/07/2026 के कुठला पुलिस को चोरी हुए ट्रक को चन्द घण्टो में जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है ।
प्रार्थी यश नामदेव पिता कुंज बिहारी नामदेव उम्र 20 वर्ष निवासी पुरैनी थाना कुठला जिला कटनी की रिपोर्ट पर कि उसका टाटा 709 मिनी ट्रक मोबाइल क्रेन क्रमांक GJ05BZ9174 (कीमत लगभग 13 लाख रुपये) में हेल्पर का काम करता है। दिनांक 08/07/2026 की रात्रि में चालक प्रकाश साहू के साथ ट्रक को एचपी पेट्रोल पम्प के सामने, पुरैनी रोड किनारे खड़ा किया था अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 587/26 धारा 305(b) BNS का पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस टीम गठित कर तलाश प्रारम्भ की गई। तलाश के दौरान वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम से ट्रक की लोकेशन ट्रेस करते हुए ग्राम बड़खेरा बिहला मोड़ कच्चा मार्ग पर पुलिस टीम द्वारा जिला जबलपुर से चोरी गए ट्रक को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया । वाहन की पहचान वाहन स्वामी एवं साक्षियों द्वारा की गई। अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक बुद्धू कुमार, राजू मार्को की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)