*जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का महापौर श्रीमती सूरी ने किया निरीक्षण बहुप्रतीक्षित परियोजना से शहर को मिलेगी सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सौगात, शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश*

कटनी – शहर की बहुप्रतीक्षित जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पार्षद जनप्रतिनिधियों एवं निगम अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन मार्ग का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने बताया कि यह सड़क शहर के सबसे महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों में से एक है। वर्षों से मार्ग संकरा होने के कारण यहां प्रतिदिन यातायात का भारी दबाव रहता था, जिससे नागरिकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क चौड़ीकरण पूर्ण होने के बाद इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगी।

वर्तमान में मार्ग पर विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रगति पर है। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में शीघ्र पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर का समग्र विकास एवं नागरिकों की सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है । इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महापौर श्रीमती सूरी को शेष कार्यों की प्रगति से अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सभी लंबित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने जालपा देवी वार्ड के अन्य स्थलों का भी भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी,सुभाष शिब्बू साहू,एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता,पार्षद शकुंतला सोनी, सहायक यंत्री सुनील सिंह,उपयंत्री रवि हनोते,मोना करेरा,मृदुल श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)