*थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने नाबालिग बालिका से बालात्कार करने वाले 02 आरोपियो को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार*

कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा , अति पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या के कुशल निर्देशन एवं  आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी स्लीमनाबाद कटनी के मार्ग दर्शन में थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका से बालात्कार करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार । घटना विवरण – दिनांक 09/07/2026 को फरियादिया नाबालिक बालिका ने एक टाईप शुदा आवेदन आरोपी जीतू झरिया द्वारा हाथ पकड़ने व विष्णु कुचबंदिया नि ग्राम धनगवा थाना सिहोरा के व्दारा जबरदस्ती गलत काम करने एवं जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे पेश किया आवेदन के अवलोकन पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा- 137(2), 64(1),351(3),3(5) BNS 3,4 पाक्सो एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना आरोपी विष्णु कुचबंदिया पिता राजकुमार कुचबंदिया उम्र 23 साल व जितेंद्र उर्फ जीतू झारिया पिता दशरथ झारिया उम्र 25 साल नि गण ग्राम धनगवा को दिनांक 10/07/2026 को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी विष्णु कुचबंदिया का मेडिकल परीक्षण कराने के पश्चात आरोपी गणों को माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय कटनी के समक्ष पेश किया गया । – थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उप निरी सिद्धार्थ राय, सउनि मानकी धुर्वे, प्र.आर 509 प्रेम पटेल,प्र.आर 444 लखन पटेल, आर 340 मनीष पटेल, म.आर 660 नेहा शर्मा, आर 399 रजनीश टेकाम, आर 08 आशीष पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)