कांग्रेस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार बैठकों का दौर जारी है‌।

कटनी।कांग्रेस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार बैठकों का दौर जारी है‌।वहीं कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित लोगों को पार्टी से जोड़ते हुए संगठन सृजन को लेकर विभिन्न ग्रामों का दौरा किया जा रहा है। गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन सृजन के तहत ब्लाक, मंडलम तथा ग्राम समितियों के गठन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गणेशराव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र सिंह छोटू, शिवकुमार पटेल, जितेन्द्र सिंह,रत्नेश सिंह,रैवा प्रसाद,राजा बाबू, जगदीश पटेल एवं वंश गोपाल पटेल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओ के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)