*शहरवासियों की समस्याओं के समाधान का अवसर, 14 जुलाई मंगलवार को होगी महापौर जनसुनवाई नागरिक महापौर श्रीमती सूरी के समक्ष सीधे रख सकेंगे अपनी बात प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी सुनवाई, एक ही मंच पर मिलेगा समस्याओं का त्वरित समाधान*

कटनी – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार आयोजित की जाने वाली महापौर जनसुनवाई के क्रम में 14 जुलाई, मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान शहर के नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी बात रख सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे, जिससे समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ हो सके।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सरल, सुलभ एवं प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था उपलब्ध कराना है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शाखाओं के अलग-अलग चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा भी की जाती है, ताकि उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो सके। निगम प्रशासन नागरिकों की सुविधा एवं बेहतर सेवाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है।
महापौर श्रीमती सूरी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करें तथा नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस जनहितकारी व्यवस्था का अधिकतम लाभ उठाएं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)