*33.71 लाख के विकास कार्यों से महाराणा प्रताप एवं इंदिरा गांधी वार्ड को मिली नई सौगात सी.सी. रोड और नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ, नागरिकों को मिलेंगी बेहतर मूलभूत सुविधाएं महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वरिष्ठजनों के करकमलों से भूमिपूजन संपन्न*

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के महाराणा प्रताप वार्ड एवं इंदिरा गांधी वार्ड में रविवार 19 जुलाई को लगभग 33.71 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,क्षेत्रीय पार्षद एवं मेयर इन काउंसिल सदस्य तुलसा गुलाब बेन, ओमप्रकाश बल्ली सोनी सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठों के करकमलों से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।भूमिपूजन के अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी,जयनारायण निषाद,सुभाष शिब्बू साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना सरावगी,मोहनी रैकवार सीमा,नामदेव
पंकज पांडे,मुकेश गुप्ता,अजय सराओगी
बंटी नामदेव ,बाल्मीक मिश्रा,विपिन बिहारी सक्सेना,आर.पी पांडेय,राजेंद्र मिश्रा,प्रमोद मिश्रा सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।

*इन विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ*

विभूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड के अमकुही क्षेत्र में लगभग 6.22 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। वहीं इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 के बालाजी नगर में लगभग 27.49 लाख रुपये की लागत से विभिन्न स्थानों पर नाली निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई। इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में बेहतर आवागमन, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था तथा नागरिकों को आधारभूत सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

*योजनाबद्ध विकास से बदलेगी हर वार्ड की तस्वीर – महापौर*

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने अपने संबोधन में कहा कि विकास कार्यों का लाभ तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक वार्ड में योजनाबद्ध तरीके से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि नगर निगम इसी सोच और प्रतिबद्धता के साथ शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है, ताकि किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित न रहना पड़े। महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा तथा शहर के समग्र एवं संतुलित विकास को नई गति प्राप्त होगी।

*क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जताया विश्वास*

क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती तुलसा गुलाब बेन तथा क्षेत्रीय पार्षद  ओमप्रकाश (बल्ली) सोनी ने बताया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। सड़क एवं नाली निर्माण जैसे कार्यों से नागरिकों को बेहतर आवागमन, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था और अधिक सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। उन्होंने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगी तथा नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)