शासकीय कन्या महाविद्यालय  में 20 केवी सौर ऊर्जा संयंत्र हेतु विद्युत क्रय अनुबंध (PPA) संपन्न

कटनी।शासकीय कन्या महाविद्यालय  में 20 केवी सौर ऊर्जा संयंत्र हेतु विद्युत क्रय अनुबंध (PPA) संपन्न कलेक्टर, जिला कटनी एवं मुड़वारा विधायक संदीप प्रसाद जायसवाल के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के कुशल नेतृत्व में शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। महाविद्यालय ने मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (MPUVNL) के समन्वय में मेसर्स टंकारा एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ 20 केवी ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पीवी सिस्टम से सौर ऊर्जा क्रय हेतु दीर्घकालिक विद्युत क्रय अनुबंध (Power Purchase Agreement–PPA) संपन्न किया है। यह परियोजना RESCO मॉडल के अंतर्गत संचालित की जाएगी।
इस परियोजना के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा, जिससे विद्युत व्यय में कमी आने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। यह पहल ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं सतत विकास के प्रति महाविद्यालय की प्रतिबद्धता को सशक्त बनाएगी तथा छात्राओं को हरित ऊर्जा के महत्व एवं उसके व्यावहारिक उपयोग के प्रति प्रेरित करेगी।
महाविद्यालय परिवार इस महत्वपूर्ण परियोजना को साकार करने में कलेक्टर, जिला कटनी, मुड़वारा विधायक श्री संदीप प्रसाद जायसवाल, मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड तथा मेसर्स टंकारा एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है। यह पहल भविष्य में महाविद्यालय को ऊर्जा आत्मनिर्भर, पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत विकास के आदर्श संस्थान के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)