*स्लीमनाबाद पुलिस ने शराब के लिए पैसे मांगकर अडिबाजी करने वाले आरोपी को चंद घंटों मे किया गिरफ्तार* 

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने हेतु निर्देशित किया गया जिनके निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा शराब के लिए पैसे मांगकर अडिबाजी करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई ।
घटना का विवरण – दिनांक 25/07/2026 को फरियादिया उमा सिंह राजपूत नि ग्राम पड़वार ने आरोपी धर्मेंद्र उर्फ लल्लू दाहिया पिता रामप्रसाद दाहिया नि ग्राम पड़वार थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी द्वारा शराब पीने के लिए पैसा मांगने व ना देने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट थाने पर की रिपोर्ट पर अपराध क्र 484/2026 धारा 296B, 351(3),119(1) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी धर्मेंद्र उर्फ लल्लू दाहिया पिता रामप्रसाद दाहिया नि ग्राम पड़वार थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया।
विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश कुमार, उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, प्र.आर.46 शेख यूसुफ,प्र.आर. 444 लखन पटेल, आर. 705 सौरभ पटेल, आर. 761 विवेक झारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)