अहिंसा चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया ध्वजारोहण

कटनी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, कटनी द्वारा अहिंसा चौक में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना अभिनंदन सरावगी ने सभी क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, विकास द्विवेदी, रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, श्याम निषाद, सुरेश सोनी, कैलाश जैन सोगानी, रवि खरे, मनीष दुबे, श्रीमती सपना सरावगी, अभिषेक ताम्रकार, आशीष गुप्ता, सीमा जैन सोगानी, रम्मू साहू, अंकिता तिवारी, ऋचा गेलानी, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, सचिन तिवारी, ललित जायसवाल, विजय गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, कौशलेश मिश्रा, गीता गुप्ता, पारस जैन, खेमचंद्र पोपटानी, रविन्द्र मिश्रा, अभिषेक विश्वकर्मा, निशा मिश्रा, गोविंद चावला, जयनारायण निषाद, डॉ. अशोक चौदहा, अर्चना गुप्ता, शंभू बर्मन, अभिषेक शर्मा, आयुष पाण्डे, अभिनंदन सरावगी, भोला साहू, अमित गुप्ता, ज्योत्सना सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता, शशि विश्वकर्मा, शंकर मोटवानी, मधु अग्रवाल, आशीष गंगवानी, हितेश राजपाल, संजय कनकने, अविनाश गुप्ता, राघवेंद्र खरे, सिद्धांत जैन, पार्वती तामिया, संगीता मेघानी, राधेश्याम शर्मा, अनुराग त्रिसोलिया, प्रमुख कस्तवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)