कटनी के गंभीर प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान सीएसपी नेहा पच्चीसिया के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई के निर्देश, लापरवाही और पद के दुरुपयोग पर सख्त संदेश

कटनी। कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित सीएसपी नेहा पच्चीसिया के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से स्पष्ट किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनुचित दबाव अथवा पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
निष्पक्ष जांच के निर्देश
मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में भी मामले को लेकर हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)