मझगवां में निर्माणाधीन पंचायत भवन का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को कलेक्टर आशीष तिवारी ने ग्राम पंचायत मझगवां में करीब 37 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए भवन का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
अतिक्रमण हटाने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान सरपंच  बुद्धूलाल यादव ने गांव में अतिक्रमण की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर श्री तिवारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हल्का पटवारी  नितिन पटेल को अतिक्रमण का परीक्षण कर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
किसानों को सोसायटी से जुड़ने की अपील
कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए सोसायटी का सदस्य बनने की अपील की। उन्होंने बताया कि सोसायटी से जुड़ने पर किसानों को उर्वरक सहित शासन की विभिन्न कृषि सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। किसानों की खाद संबंधी समस्याओं के निराकरण पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)