बारिश में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर निगम प्रशासन अलर्ट घाटों पर बैरिकेडिंग, पुलियों-नालों और रपटों से दूर रहने की अपील

कटनी। लगातार हो रही बारिश के चलते नगर से होकर गुजरने वाली नदियों एवं नालों का जलस्तर बढ़ गया है। बढ़ते जलप्रवाह और संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए नगर पालिक निगम प्रशासन ने संवेदनशील घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम करते हुए बैरिकेडिंग कराई है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि मोहन घाट, मसूरहा घाट एवं कटाए घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि बैरिकेडिंग पार कर नदी अथवा घाट के समीप जाने का प्रयास न करें। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में पुलियों, नालों और रपटों को पार करना बेहद जोखिमपूर्ण हो सकता है।
निगमायुक्त ने नागरिकों से जलस्तर सामान्य होने तक जोखिम वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने तथा बच्चों को नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास न जाने देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान थोड़ी सी असावधानी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में नागरिक सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और जलस्तर कम होने तक संवेदनशील स्थानों से पूरी तरह दूरी बनाए रखें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)