सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य एम. किड़ो को दी भावभीनी विदाई

कटनी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में 31 अगस्त को विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. किड़ो के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय परिवार के साथ मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं लिपिक संघ द्वारा किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य एम. किड़ो को फूलमाला, पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए उनके योगदान, कर्तव्यनिष्ठा एवं सरल व्यक्तित्व की सराहना की।
विद्यालय परिवार ने कहा कि श्री किड़ो का सेवाकाल ज्ञान, अनुशासन, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण रहा। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच उन्होंने अपने सहज व्यवहार और मार्गदर्शन से विशेष सम्मान अर्जित किया। विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों एवं विकास कार्यों में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार एवं जिम्मेदारी का महत्व सीखने का अवसर मिला।
विदाई समारोह में कहा गया कि “सेवा से सेवानिवृत्ति हुई है, सम्मान और यादों से नहीं। आपका प्रेरणादायी सफर और मार्गदर्शन विद्यालय परिवार के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।” सभी ने श्री एम. किड़ो के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम प्राचार्य श्री आलोक पाठक एवं श्रीमती कल्पना मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी तथा मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं लिपिक संघ के पदाधिकारी संध्या बेन, रामपद तिवारी, रमेश सिंह, समिधा त्रिपाठी, रामवती तुड़हा, डॉ. परवीन खान, वर्षा गौतम, रूबी भोजक, सपना मिश्रा, नेहा, राजीव रंजन, विक्रम, असीम, आभा गौतम, नेहा सोनी, रानी बरकड़े, शैलेंद्र पटेल, शेखर पाठक, शैलबाला मैथ्यूज, रामसिंह बागरी, विजय कर, विनीत, उमेश लोधी, जग्गू सिंह, हर्षिता परोहा, तृप्ति परोहा, विवेक तिवारी, मनोज श्रीवास, अजीमुद्दीन शाह, अशोक ऊरमालिया, बरखा, निधि ठाकुर, अखिलेश कुमारी, मनीषा चौधरी, अनूप पांडेय, नारायण मिश्रा, अश्विनी विश्वकर्मा, दीपक श्रीवास्तव, रोहित बर्मन, प्रदीप रजक, रामेश्वर बर्मन, विजय कोल, अमर बर्मन, राजेंद्र, कमलेश बर्मन, सुभाष महोबिया, बी.डी. बाजपेई सहित अन्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)