बड़वारा पुलिस ने दो जुआ फड़ों पर मारा छापा, आठ जुआरी पकड़े जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई, मौके से 5 हजार रुपये की राशि बरामद

कटनी। जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ों पर दबिश देकर आठ जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों से कुल 5 हजार रुपये की जुआ राशि बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार 30 अगस्त की रात कांबिंग गश्त के दौरान ग्राम रोहनिया में जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। मौके से पुष्पराज कचेर (46), विनोद उर्फ रानू गुप्ता (42) और पंकज सोनी (26), सभी निवासी ग्राम रोहनिया, को पकड़ा गया।
इसी तरह ग्राम भुड़सा में भी जुआ फड़ पर पुलिस ने कार्रवाई की। यहां श्यामलाल कोल (35), निवासी सकरीगढ़ तथा राजभान रावत (25), दीपक कोल (27), बृजभान सिंह (39) और गुड्डा कोल (35), सभी निवासी ग्राम भुड़सा, को जुआ खेलते पकड़ा गया। दोनों कार्रवाई में कुल 5 हजार रुपये बरामद किए गए।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल, सउनि मोनेन्द्र सिंह, सउनि रघुवीर सिंह, सउनि सतेन्द्र सिंह, सउनि रामनाथ साकेत सहित प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर राजपूत और बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)