33वीं मासिक महाआरती में गूंजा जय अग्रोहा धाम, जय श्री अग्रसेन का जयघोष

कटनी। अग्रवाल समाज की एकता, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनी कुलदेवी माता महालक्ष्मी एवं भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज की 33वीं मासिक महाआरती का आयोजन रविवार को श्री अग्रसेन उद्यान, घंटाघर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महाआरती में बड़ी संख्या में अग्रबंधुओं ने शामिल होकर माता महालक्ष्मी एवं भगवान श्री अग्रसेन जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाआरती की जजमानी श्री पवन मित्तल परिवार द्वारा की गई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर महाआरती की। निरंतर आयोजित हो रही इस मासिक महाआरती के माध्यम से समाज में एकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।
इस अवसर पर भगवान श्री अग्रसेन जी के आदर्शों एवं ‘एक ईंट, एक रुपया’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज कल्याण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। महाआरती में अग्रबंधुओं द्वारा जजमानी कर पुण्य लाभ अर्जित करने की परंपरा भी निरंतर जारी है।
कार्यक्रम में पवन मित्तल, ललित मित्तल, विजय मित्तल, अंकुर मित्तल, सरला मित्तल, कविता मित्तल, विद्यांश मित्तल, वंशिका मित्तल, परसोत्तम अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद, सुरेश चंद, अशोक कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र कुमार, कंछेदी लाल, नर्मदा प्रसाद, मोहन कुमार, सुबोध, अनिरुद्ध, अतुल, भरत, मनोज, आचार्य मुकेश, जीवन लाल, शरद, अशोक, अनुराग, नवनीत, घनश्याम, वैभव, सत्यम, नीरज, राजकुमार मंगल नगर, संजीव बंसल, विविध, नयन, आकाश, अभिषेक, सूरज दिन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
महिला मंडल की ओर से श्रीमती निमिषा, सरिता, अलका, पायल, आकांक्षा, लायरा सहित अन्य महिलाओं ने सहभागिता की। महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महाआरती समूह द्वारा प्रारंभ की गई इस अभिनव पहल की समाजजनों ने सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)