कटनी।जालपा देवी वार्ड क्रमांक 8 में 4 सितंबर 2026 को कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुपरवाइजर श्रद्धा शुक्ला की उपस्थिति में हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण के बीच मनाया गया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 27, 20, 28, 197 एवं 223 की कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर वार्ड की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण का केंद्र छोटे-छोटे बच्चे रहे, जिन्होंने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और राधा-कृष्ण के स्वरूप ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता खम्परिया, अर्चना मिश्रा, सुनीता श्रीवास, वेनु यादव, मीना गुप्ता (सहायिका), किरण पाठक, सीमा सुमन, मीना शर्मा, रागनी चौधरी एवं पुष्पा जायसवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
जालपा देवी वार्ड क्रमांक 8 में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

