जालपा देवी वार्ड में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे नन्हे बच्चों ने मोहा सबका मन

कटनी। जालपा देवी वार्ड क्रमांक 8 में 4 सितंबर 2026 को कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर श्रद्धा शुक्ला की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 27, 20, 28, 197 एवं 223 की कार्यकर्ताओं तथा वार्ड की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों को राधा-कृष्ण के आकर्षक स्वरूप में सजाया गया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की सुंदर वेशभूषा और उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। महिलाओं एवं बच्चों में पूरे कार्यक्रम के दौरान खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से परिचित कराने का प्रयास भी किया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता खम्परिया, अर्चना मिश्रा, सुनीता श्रीवास, वेनु यादव, मीना गुप्ता (सहायिका), किरण पाठक, सीमा सुमन, मीना शर्मा, रागनी चौधरी एवं पुष्पा जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं वार्ड की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)