आशुतोष शुक्ला के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

कटनी। जिले के वरिष्ठ पत्रकार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं YASHBHARAT.COM के संपादक स्वर्गीय आशुतोष शुक्ला के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर शहर के पत्रकारों ने एसबीआई तिराहा स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा में पत्रकारों ने स्वर्गीय आशुतोष शुक्ला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ बिताए आत्मीय पलों को याद करते हुए कई पत्रकार भावुक हो उठे। साथियों ने कहा कि आशुतोष शुक्ला एक वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ ही बेहद सहज, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति थे।
पत्रकारों ने कहा कि किसी साथी को तकनीकी परेशानी हो या पत्रकारिता से जुड़ी कोई अन्य समस्या, आशुतोष शुक्ला हमेशा मदद के लिए तत्पर रहते थे। वे पत्रकार साथियों के सुख-दुख में सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उनकी इसी सहयोगी भावना और आत्मीय व्यवहार ने उन्हें पत्रकारों के बीच अलग पहचान दिलाई।
वक्ताओं ने कहा कि उनका असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक सक्रिय, मिलनसार और मददगार साथी का अचानक चले जाना सभी के लिए बेहद पीड़ादायक है। उनकी कार्यशैली, सहयोग और आत्मीय व्यवहार को पत्रकार साथी लंबे समय तक याद रखेंगे।
शोकसभा के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार संतोष दुबे, अजय शर्मा, अमर ताम्रकार, शैलेश पाठक, विवेक शुक्ला, गिरीश श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, वंदना तिवारी, प्रेम सिंह, शिव प्रताप सिंह, संजय अग्रवाल, मुकेश तिवारी, मुरली प्रथयानी, भवानी तिवारी, शकील खान, जाहिद हुसैन, असलम खान, जीतेन्द्र कोस्टा, रवि गुप्ता, प्रवीण पारासर, नवनीत गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, अमित यादव, अनंत चतुर्वेदी, सचिन मिश्रा, सुभाष गर्ग, कृष्ण कुमार ठाकुर, अंकुश रजक, तपन निषाद, रोहित सेन, राकेश तिवारी, विजय उपाध्याय, हेमंत सिंह, अनुज आनंद, बबलू भाईजान सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)