स्थायी कर्मी कल्याण संघ की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, सरजू प्रसाद भुमिया बने जिला महामंत्री

कटनी। म.प्र. स्थायी कर्मी कल्याण संघ, जिला इकाई कटनी की महत्वपूर्ण बैठक गत दिवस सिविल लाइन स्थित स्थानीय रेस्टोरेंट में अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के प्रांतीय प्रवक्ता कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति-जनजाति शासकीय छात्रावास अधीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार मेहरा एवं उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र झारिया विशेष रूप से निर्वाचन अधिकारी के रूप में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संघ के जिलाध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने संगठन की शक्तियों का प्रयोग करते हुए विगत कुछ दिनों से रिक्त चल रहे पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां कीं। युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी देते हुए बालक सीनियर बालक छात्रावास खिरहनी में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरजू प्रसाद भुमिया को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। वहीं कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत कैलाश साहू को जिला ऑपरेटर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों पदाधिकारियों को निर्वाचन पत्र तैयार कर सौंपे गए।
बैठक में स्थायी कर्मियों के साथ-साथ दैनिक वेतनभोगी एवं अंशकालीन कर्मचारियों के हितों और अधिकारों के संरक्षण को लेकर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अरविंद उपाध्याय ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संघ के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष बबलू चौधरी, अरविंद उपाध्याय, रामअवतार सिंह, महिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू माली, बालक दास रजक, श्रीमती अर्चना सेन, अरुण मिश्रा, नीलेश पौराणिक, दयाशंकर साकेत सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)