शंभू होलिका उत्सव समिति ने किया ददीकांडो महोत्सव का आयोजन

कटनी – नयी बस्ती संतनगर स्थित शंभू होलिका उत्सव समिति द्वारा ददीकांडो महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर आनंद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों का समिति द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन में सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर अमन गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आजाद गुप्ता, सुनीता गुप्ता, समता शर्मा, ज्योति पांडे, संजय खरे, प्रीति पयाशी, संकेत सैनी, राजा गुप्ता, धर्मेंद्र पांडे एवं वैभव श्रीवास्तव सहित यति, रिद्धी, यश, युवराज, कृतिका एवं युग सहित समिति के सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं एकता की भावना को मजबूत करना है। आयोजन के सफल होने पर समिति ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)