कटनी। कटनी की सुश्री सौम्या रांधेलिया को अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। समाजसेवा एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से आमजन के हित में किए गए उनके कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन पारस, राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व विधायक सुनील जैन तथा युवा परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक समीर जैन की अनुशंसा पर युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत समैया ने सौम्या रांधेलिया को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सागर में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से पहुंचे पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। समारोह में युवा परिषद द्वारा समाजसेवा और जनहित से जुड़े 12 वार्षिक संकल्प भी लिए गए।
इन संकल्पों में शिक्षा मिशन, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी जागरूकता, जैन धर्म प्रभावना, वृद्धजन देखभाल केंद्र, जैन स्कॉलर्स अवॉर्ड, स्वास्थ्य जागरूकता मैराथन, चिकित्सा शिविर तथा सामाजिक उद्यमिता विकास सहित विभिन्न सेवा कार्य शामिल हैं।
सौम्या रांधेलिया की नियुक्ति पर जैन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
सौम्या रांधेलिया बनीं अखिल भारतवर्षीय जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री

