कटनी। स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल दाखिल कराया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
थाना स्लीमनाबाद में दर्ज अपराध क्रमांक 672/2026 के मामले में आरोपी लवकेश उर्फ लवकुश उर्फ लोकेश वासुदेव (25), ललित उर्फ लल्ली वासुदेव (23), दीपक वासुदेव (22), तीनों निवासी सलैया फाटक, थाना स्लीमनाबाद तथा आदर्श उर्फ अब्बास पटेल (21), निवासी डोहली, थाना स्लीमनाबाद को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।
इसी प्रकार अपराध क्रमांक 370/2026 में आरोपी हरिओम वासुदेव, निवासी सलैया फाटक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक काशीराम झारिया, सहायक उपनिरीक्षक जुबेर अली, प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल, प्रधान आरक्षक तेज प्रकाश सिंह, आरक्षक रजनीश तेकाम, अंचल सिंह, अभिषेक सिंह, सोने सिंह एवं महिला आरक्षक नेहा शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल

