दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2026 की शहर में धूम, गुजरात के कलाकार दे रहे प्रशिक्षण 14 से 17 अक्टूबर तक साधुराम स्कूल ग्राउंड में होगा चार दिवसीय रंगारंग फाइनल कार्यक्रम

कटनी। नवरात्रि के उत्साह के बीच शहर में दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2026 की धूम मची हुई है। गरबा महोत्सव को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गुजरात से आए प्रशिक्षित कलाकार प्रतिभागियों को गरबा की आकर्षक स्टेप्स और पारंपरिक नृत्य की बारीकियों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
गरबा महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रतिभागी उत्साहपूर्वक अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान गुजरात के कलाकारों द्वारा गरबा के पारंपरिक अंदाज के साथ आधुनिक स्टेप्स भी सिखाए जा रहे हैं। प्रतिभागियों में बेहतर प्रस्तुति देने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।
महोत्सव का चार दिवसीय भव्य फाइनल कार्यक्रम 14 से 17 अक्टूबर तक साधुराम स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गरबा, डांडिया और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2026 को लेकर शहर के विभिन्न वर्गों में चर्चा बनी हुई है। नवरात्रि के इस उत्सवी माहौल में लोग कार्यक्रम के फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)