कटनी। इंटरनेशनल लायंस क्लब के ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत सेवाभावी सदस्यों द्वारा अनाथ आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से उन्हें ताजे फल एवं जरूरत की अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना अभिनंदन सरावगी ने कहा कि बच्चों के साथ बिताया गया प्रत्येक पल समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के बीच पहुंचकर उनकी खुशियों में सहभागी बनना ही सच्ची सेवा है।
कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष साधना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हंसा अजय खंडेलवाल, सचिव भारती चौधरी सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवा सप्ताह के तहत अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ खुशियां बांटी

