कटनी। माधवनगर में आयोजित हरे माधव बरसी मेले के अवसर पर सतगुरु साई ईश्वर शाह साहिब जी का कटनी आगमन हुआ। रेलवे स्टेशन पर दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात वे स्टेशन के समीप स्थित समाजसेवी सुनील हसीजा के प्रतिष्ठान साई कृपा ट्रांसपोर्ट पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
सतगुरु साई ईश्वर शाह जी के आगमन से श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। उपस्थित शिष्यों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक उनका स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और भक्ति भाव व्यक्त किए।
इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी, पार्षद अवकाश जायसवाल, रौनक खंडेलवाल, पार्षद मुसुफ बिट्टू अहमद, सुनील हसीजा, रूपेश खूबचंदानी, कालू तनवानी, प्रकाश हसीजा, दीपक गुमास्ता, संजय खूबचंदानी, जय पोपटानी, कृष हसीजा, कमल हसीजा, सोनू मोटवानी, सुरेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वर्सी मेले के अवसर पर सतगुरु साई ईश्वर शाह जी का भव्य स्वागत साई कृपा ट्रांसपोर्ट में बैंड-बाजों के साथ हुआ अभिनंदन, श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद

