अग्रसेन जयंती पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण

कटनी। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के अंतर्गत रविवार, 11 अक्टूबर को अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल कटनी के संयुक्त तत्वावधान में श्री श्री 1008 अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है।
शोभायात्रा अग्रवाल भवन (धर्मशाला), मालवीयगंज से प्रारंभ होकर गर्ग चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, घंटाघर, केपी संस चौक, खेरमाई चौक, जैन मंदिर, रूई बाजार, झंडा बाजार, कपड़ा बाजार एवं सुभाष चौक होते हुए कमानिया गेट स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचेगी। यहां से गोलबाजार और गजानन टॉकीज चौराहा होते हुए पुनः अग्रवाल भवन पहुंचकर शोभायात्रा का समापन होगा।
शोभायात्रा में अखाड़े, बैंड, सुसज्जित अश्व तथा आकर्षक सजीव झांकियां विशेष आकर्षण रहेंगी। वहीं, कोलकाता के कलाकारों द्वारा अग्रसेन महाराज के चित्र से सुसज्जित रथ तैयार किया जाएगा। शोभायात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पूजन-अर्चन एवं आरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
अग्रवाल नवयुवक मंडल के सचिव रोहित अग्रवाल ने समाजजनों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)