नवरात्र पर्व पर मां जालपा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किए दर्शन

कटनी। शारदेय नवरात्र पर्व का शुभारंभ आज से हो गया। पर्व के पहले दिन शहर के प्रसिद्ध मां जालपा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां जालपा के दर्शन कर जल अर्पित किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर माता रानी से सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं में मां के दर्शन और पूजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। नवरात्र पर्व को लेकर भक्तों में आस्था और उल्लास का माहौल है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)