कटनी। शहर के पाठक वार्ड स्थित शांति भवन में शारदेय नवरात्र पर्व की बैठकी पर मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के निवास शांति भवन में युवा भाजपा नेता एवं उद्योगपति यश पाठक तथा पाठक वार्ड दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नवरात्र पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही यहां नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव का शुभारंभ हुआ।
नवरात्र पर्व के दौरान शांति भवन एक बार फिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहेगा। यहां स्थित बलखंडी माता मंदिर पहले से ही क्षेत्र में प्रसिद्ध है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता को जल अर्पित करते हैं और पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगते हैं। अब शांति भवन में मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र में नवरात्र पर्व की रौनक और भव्यता बढ़ गई है।
इस पावन अवसर पर पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला पाठक, पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, सायना ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती निधि पाठक, युवा उद्योगपति यश पाठक एवं अतिशा पाठक ने जिलेवासियों को शारदेय नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां जगत जननी से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शांति भवन में नवरात्र पर्व की धूम, स्थापित हुई मां जगत जननी की भव्य प्रतिमा पाठक वार्ड में श्रद्धा और भक्ति के साथ शुरू हुआ शारदेय नवरात्र पर्व, आस्था का केंद्र बना शांति भवन

