कटनी। गोल बाजार रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के दौरान कलाकारों ने दशरथ, मंथरा और कैकई के बीच हुए संवाद का प्रभावशाली मंचन किया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और भावपूर्ण संवाद अदायगी से रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को मंच पर जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
रामलीला के दौरान कलाकारों ने प्रसंग के विभिन्न भावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से आयोजित इस रामलीला में प्रतिदिन दर्शकों की सहभागिता देखने को मिल रही है।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष रवि खरे एवं शरद अग्रवाल, भरत अग्रवाल, धर्मेंद्र तिवारी, सचिन तिवारी, अंतिम गुप्ता, रोहित सेन, तपन निषाद, पत्रकार मुकेश तिवारी, पत्रकार अनिल तिवारी, अंकुश रजक, मनोज बाझल, अजय माली और अमृत लाल बर्मन सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गोल बाजार रामलीला में दशरथ-कैकई संवाद का प्रभावशाली मंचन कलाकारों ने जीवंत किया रामायण का महत्वपूर्ण प्रसंग, दर्शकों ने सराहा अभिनय

