अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई रेत परिवहन के दस्तावेज नहीं मिलने पर खान एवं खनिज अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

कटनी। विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने वाहन चालक के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर बीएनएसएस एवं खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को गश्त के दौरान पुलिस टीम को ग्राम भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले में लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 21 एबी 0406 रेत से भरी ट्रॉली सहित मिला। पुलिस ने चालक से रेत परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली।
वाहन चालक की पहचान संतोष आदिवासी (34), निवासी ग्राम भैंसवाही, थाना विजयराघवगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जब्त ट्रैक्टर का मालिक विनोद राय, निवासी भैंसवाही है। मामले में धारा 106 बीएनएसएस एवं खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत कार्रवाई की गई है।
इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति एवं प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)