प्राचीन जालपा मंदिर में महाआरती के दौरान उमड़ा श्रद्धा का सैलाब माता रानी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

कटनी। शारदेय नवरात्र के छठवें दिन शहर के प्राचीन जालपा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। संध्या महाआरती के दौरान माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। घंटियों की गूंज और माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
नवरात्र पर्व के चलते सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा। संध्या महाआरती के दौरान मंदिर में विशेष धार्मिक उल्लास देखने को मिला। भक्तों ने माता रानी के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्र के चलते प्राचीन जालपा मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। छठवें दिन उमड़ी भीड़ ने शहर में नवरात्र पर्व के प्रति लोगों की अटूट आस्था और भक्ति को दर्शाया। मंदिर परिसर में देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)